मध्यप्रदेश

लिवइन पार्टनर ने भोपाल के बड़े तालाब में कूदकर की आत्महत्या

भोपाल ।  राजधानी भोपाल में वोट क्लब स्थित पंप हाउस के पास बुधवार सुबह एक महिला और पुरुष की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।  मामले की जांच में जुटी पुलिस को पता चला है कि दोनों भोपाल में ही बीते कई दिनों से लिवइन में रह रहे थे। महिला की शिनाख्त बागसेवनिया में रहने वाली प्रिया साहू पत्नी स्व. दशरथ साहू के रूप में हुई है। वहीं, पुरुष की पहचान दुर्गेश सोनी निवासी टिकुरिया टोला, सतना के रूप में हुई है। महिला पहले से शादीशुदा थी, लेकिन इसी साल 23 जनवरी को सागर में उसके पति की हत्या हो गई थी। तभी से वो मृतक पति के दोस्त के साथ रहने लगी थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्यामला हिल्स पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब सवा आठ बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि बोट क्लब पंप हाउस के पास दो शव पड़े हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। इसके बाद पंप हाउस के पास सड़क किनारे एक स्कूटी खड़ी थी, जिसके आधार पर महिला की शिनात प्रिया साहू निवासी 146, विश्वकर्मा नगर, बागसेवनिया के रूप में हुई है। वहीं, पुरुष की पहचान 33 वर्षीय दुर्गेश सोनी निवासी टिकुरिया टोला सतना के रूप में हुई है। मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस ने बताया कि महिला मूल रूप से भोपाल के बागसिवनिया थाना इलाके की रहने वाली थी, जबकि पुरुष मूल रूप से सतना के टिकुरिया टोला का निवासी था। लेकिन बीते कई महीनों से दोनों भोपाल में लिवइन में रहे थे।

जनवरी में सागर में हुई थी महिला के पति की हत्या

श्यामला हिल्स थाना प्रभारी आरवी सिंह विमल का कहना है कि दोनों भोपाल में लिव इन में रह रहे थे। महिला यहां सिलाई का काम किया करती थी। दोनों मोपेड से ही बोट क्लब आए थे। महिला की एक बेटी भी है। उसके पति की 23 जनवरी में सागर में हत्या हो गई थी। दुर्गेश उसके पति का दोस्त था। दोनों में पहले से जान-पहचान थी। पति की मौत के बाद महिला दुर्गेश के साथ रहने लगी। फिलहाल, पुलिस दोनों की आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago