भोपाल

आईसेक्ट के कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी को मध्य प्रदेश रत्न अलंकरण सम्मान

भोपाल। आईसेक्ट समूह के कार्यकारी उपाध्यक्ष और स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ सिद्धार्थ चतुर्वेदी को मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल ने मध्य प्रदेश रत्न अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक उद्यमिता के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। मध्य प्रदेश प्रेस क्लब द्वारा रवींद्र भवन में आयोजित इस मध्य प्रदेश रत्न अलंकरण समारोह में मध्य प्रदेश के 19 प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को सम्मान से नवाजा गया जिसमें सेवानिवृत वाइस एडमिरल बिमल वर्मा, पद्मश्री पुरु दधीच, वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी, फिल्म एक्टर शरद सक्सेना और राजीव वर्मा, लेखक एवं साहित्यकार रमेश निर्मल, मेजर अनिकेत चतुर्वेदी, गौतम कोठारी, पर्वतारोही, ज्योति रात्रे इत्यादि कई नाम शामिल रहे। इस दौरान समारोह में ज्योतिषपीठ बद्रिकाश्रम हिमालय से जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती की गरिमामई उपस्थिति रही। वहीं, राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल ने सभी सम्मानित व्यक्तित्वों को शुभकामनाए दीं और मप्र के विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान को रेखांकित किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम में सम्मानित किए जाने पर डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने मध्य प्रेस क्लब का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आईसेक्ट समूह मध्य प्रदेश को एक विकसित राज्य बनाने की प्रतिबद्धता के साथ शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में लगातार अभिनव पहल कर रहा है। साथ ही स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए भी कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago