प्रदेश में पदोन्नति की राह देख रहे एमपी कैडर के आईपीएस के लिए अच्छी खबर है। शुक्रवार को विभागीय पदोन्नति की सूची जारी की गई है, तीन अलग अलग जारी पदोन्नति आदेश में कुल 18 आईपीएस अधिकारियों के नाम हैं। गृह विभाग ने जो पदोन्नति सूची जारी की हैं उनमें 12 पुलिस अधीक्षक को उप पुलिस महा निरीक्षक बनाया है, एक उप पुलिस आयुक्त को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया है, एक सेनानी को उप पुलिस महा निरीक्षक बनाया है, दो उप पुलिस महा निरीक्षकों को पुलिस महा निरीक्षक बनाया है और दो पुलिस महा निरीक्षकों को अतिरिक्त पुलिस महा निदेशक बनाया है। इन सभी अधिकारियों को शासन ने उच्च वेतनमान दिया है, जिस जगह ये आईपीएस अधिकारी पदस्थ हैं वहीं रहेंगे।
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…
भोपाल । 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिसरोद स्थित फॉर्च्यून सौम्या संतोषा बागली रोड…
भोपाल (अयोध्या नगर): राजधानी के अयोध्या नगर में खेल उत्साह और रोमांच के बीच SRCH…
भोपाल। थाना देहात पुलिस नर्मदापुरम ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर बुजुर्ग एवं बीमार…