काठमांडू। नेपाल में बीते रविवार को हुए विमान हादसे में 70 लोगों की मौत हो गई है, दो अन्य लोगों की तलाश जारी है। इस विमान हादसे ने दुनिया को झकझोर दिया है। यह विमान नेपाल की यति एयरलाइंस का था, जिसके मालिक आंग शेरिंग शेरपा भी ऐसे ही एक हादसे का शिकार हो चुके हैं। हादसे के बाद से नेपाल में लगातार हो रही विमान दुर्घटनाओं और यती एयरलाइन्स के हादसों पर चर्चा शुरू हो गई है। एयर के जर्जर विमानों और इसकी उड़ानों को लेकर भी कंपनी को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है।
2019 में शेरपा की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हो चुकी मौत
2019 में विमान कंपनी के मालिक शेरपा की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो चुकी है । इस हेलीकॉप्टर में नेपाल के तत्कालीन उड्डयन मंत्री रवींद्र अधिकारी व अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे। हादसे में पायलट सहित हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें यति एयरलाइंस के मालिक आंग शेरिंग शेरपा, नागरिक उड्डयन मंत्री, उनके पीएसओ, नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के उप महानिदेशक, मंत्रालय के एक निदेशक और एक उप सचिव मौजूद थे। शेरपा यति एयरलाइंस, तारा एयरलाइंस और हिमालयन एयरलाइंस के मालिक थे।
पहाड़ की चोटी से टकराया था हेलीकॉप्टर
शेरपा के हेलीकॉप्टर ने सुबह करीब छह बजे छह लोगों को लेकर उड़ान भरी। लौटते समय यह हेलीकॉप्टर एक पहाड़ की चोटी से टकरा गया और बड़ा हादसा हो गया। हेलिकॉप्टर एयर डायनेस्टी हेली सर्विस का था, जो नेपाल की सबसे पुरानी हेलीकॉप्टर रेस्क्यू कंपनियों में से एक है। यति एयरलाइंस के अलावा, आंग शेरिंग शेरपा के पास तारा एयरलाइंस और नेपाल की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय विमान कंपनी हिमालयन एयरलाइंस का भी स्वामित्व है।
आंग शेरिंग शेरपा के छोटे भाई की भी विमान हादसे में हुई मौत
नागरिक उड्डयन मंत्री, उनके पीएसओ, नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के उप महानिदेशक, मंत्रालय के एक निदेशक और एक उप सचिव के अलावा आंग शेरिंग शेरपा की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। आपको जानकर हैरानी होगी आंग शेरिंग शेरपा के सबसे छोटे भाई टेंडी शेरपा की भी मौत 1998 में एक हवाई दुर्घटना में ही हुई थी।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…