देश

एनएचपीसी ने फुकोट कर्णाली जलविद्युत परियोजना के लिये नेपाल की कंपनी के साथ समझौता किया

नई दिल्ली। एनएचपीसी लिमिटेड (भारत सरकार की एक कंपनी) और विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (वीयूसीएल), नेपाल ने आज दिल्ली में फुकोट करनाली जलविद्युत परियोजना के विकास के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। नेपाल की यह परियोजना 480 मेगावाट की है। नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की उपस्थिति में इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एमओयू का आदान-प्रदान आर.के. विश्नोई, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी और  श्री सूर्य प्रसाद रीजाल, प्रबंध निदेशक, वीयूसीएल द्वारा किया गया। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया जाना विद्युत क्षेत्र में सहयोग के  संबंध में भारत-नेपाल के संयुक्त विजन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

एनएचपीसी लिमिटेड, भारत सरकार का एक अनुसूची ‘ए’ उद्यम है जिसे ‘मिनी रत्न’ श्रेणी का दर्जा प्राप्त है और जिसकी गणना जलविद्युत के विकास के लिए भारत में एक अग्रणी संगठन के रूप में की जाती है तथा विद्युत उत्पादन कंपनी, नेपाल सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के आधार पर बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं के विकास, निर्माण, स्वामित्व और प्रचालन का उत्तरदायित्व है।

यह परियोजना विद्युत उत्पादन के लिए कर्णाली नदी के प्रवाह का उपयोग करेगी और इस परियोजना से उत्पादित ऊर्जा नेपाल की एकीकृत विद्युत प्रणाली में फीड की जाएगी। इस परियोजना की संस्थापित क्षमता लगभग 2448 जीडब्ल्यूएच के औसत वार्षिक विद्युत उत्पादन के साथ 480 मेगावाट होगी। 109 मीटर ऊंचा आरसीसी बांध और एक भूमिगत पावर हाउस है इस परियोजना की प्रमुख विशेषता है।  पावर हाउस में प्रत्येक 79 मेगावाट की 06 टर्बाइन होगी। इसके अतिरिक्त, न्यूनतम पर्यावरणीय प्रवाह का उपयोग करने के लिए 6 मेगावाट क्षमता का एक सरफेस पावर हाउस अर्थात प्रत्येक 3 मेगावाट की दो मशीनों को भी स्थापित करने की योजना है। इस परियोजना की परिकल्पना पीकिंग रन-ऑफ-रिवर (पीआरओआर) प्रकार की योजना के रूप में की गई है।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago