जबलपुर। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की टीम ने देर रात जबलपुर में हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील उस्मानी के घर और ऑफिस पर छापेमारी की। इनके साथ साथ पांच अन्य लोगों के घरों पर भी एनआईए की रेड पड़ी। पुलिस ने वकील को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया। घर से कुछ डॉक्यूमेंट भी जप्त किए गए हैं। सिविल लाइन में सुप्रीम प्लाजा अपार्टमेंट में भी 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
यह दबिश विदेशी हथियार और जमात-उल-मुजाहिदीन, बांग्लादेश (JMB) टेरर फंडिंग से जुड़े मामले में दी गई। इसका इनपुट भोपाल समेत दूसरे शहरों से गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पुलिस पूछताछ में हुआ था। संदिग्धों की रिमांड खत्म हो चुकी है।
वकील के मुस्लिम बाहुल्य इलाके स्थित घर में एनआईए ने शुक्रवार की रात 11 बजे दिल्ली और भोपाल के करीब एक दर्जन आईपीएस अफसर और 200 पुलिसकर्मी शामिल थे।
NIA की टीम ने शहर सिविल लाइन में दो जगह, बड़ी ओमती में हिस्ट्रीसीटर में दो जगह और धरातल में यह कार्यवाही की है। जिस समय एनआईए की उन्नति में हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रजाक के घर पर कार्यवाही चल रही थी, तब उसी समय पुलिस ने मीडिया कर्मियों के मोबाइल छीन लिए थे। टीम ने रजाक से जुड़े होने के शक में मकसूद सवारी और अहद उल्लाह अंसारी के घर पर भी रेड मारी।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…