देश

World Diabities Day : वर्ष 2030 तक साढ़े नौ करोड़ भारतीयों के मधुमेह की चपेट में आने की आशंका

नयी दिल्ली ।  भारत में अभी आठ करोड़ लोग मधुमेह बीमारी से पीड़ित हैं और वर्ष 2030 तक यह आंकड़ा बढ़कर साढ़े नौ करोड़ से अधिक होने का अनुमान है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार विश्व में प्रतिवर्ष 34 लाख से अधिक लोग मधुमेह और इससे जनित बीमारियों से मर रहे हैं। बच्चों में फास्ट फूड, सीमित शारीरिक गतिविधियों, व्यायाम नहीं करने और कोल्ड ड्रिंक का ज्यादा सेवन इस बीमारी के खतरे को बढ़ा रहे हैं। एक आंकड़े के अनुसार यह बीमारी अब युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रही है और लगभग दस प्रतिशत भारतीय युवा इससे पीड़ित हैं।

अगले दो दशकों में भारत विश्व में “डायबिटीज कैपिटल” बन जाएगा

भारत में मधुमेह पर शोध करने वाली संस्था “रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया” के कहा कि जिस तरह से मधुमेह का प्रसार बढ़ रहा है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि अगर समय रहते अपने खान पान और जीवन शैली में बदलाव नहीं किया तो अगले दो दशकों में भारत विश्व में “डायबिटीज कैपिटल” बन जाएगा।

शहरों में बच्चों में “टाइप वन डायबिटीज ” हो रही है

देश में वर्ष 1950 शहरीकरण की दर मात्र 15 प्रतिशत थी जो अब बढ़कर 35 प्रतिशत हो गई है। लोगों की आमदनी में इजाफा हुआ है मगर लोगों में आराम तलबी से अन्य बीमारियों भी बढ़ी हैं। सुविधा संपन्न होने से निष्क्रिय जीवन शैली हुई है जिसका असर हमारे शरीर की “ मेटाबोलिक” गतिविधियों पर पड़ा है और मधुमेह तथा हृदय की बीमारियों में बढ़ोतरी हुई है। शहरों में बच्चों में “टाइप वन डायबिटीज ” हो रही है।

संस्था के संचालन सचिव डॉक्टर पारस गंगवाल ने बताया कि विश्व मधुमेह दिवस पर 52 वीं वार्षिक बैठक में लोगों को इस बीमारी के खतरे से बचाने के लिए “ए टू जेड” अभियान की शुरुआत की जिसमें वजन पर नियंत्रण रखने, उचित रक्तचाप, खाने के बाद शुगर का स्तर 100 और खाना खाने के बाद 150, अच्छा कोलेस्ट्रॉल – एच डी एल 50 से ऊपर, बुरा कोलेस्ट्रॉल – एल डी एल 70 से नीचे रखने की हिदायत दी गयी है। इस बीमारी से बचने के लिए शराब, तंबाकू और तले भुने खाने से परहेज करें।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago