जानलेवा सड़क हादसे में तीन लोगो कि दर्दनाक मौत, यात्रियों से भरे ऑटो में ट्रक से जोरदार टक्कर

भोपाल। राजधानी के नजदीक बैरसिया थाना इलाके में सुबह के समय हुए जानलेवा सड़क हादसे में तीन लोगो कि दर्दनाक मौत हो गई। विदिशा रोड पर ग्राम कुल्होर चौराहे के पास बायो कोल फैक्ट्री के सामने एक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने सड़क किनारे रुके यात्रियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मारी और करीब 50 मीटर तक उसे घसीटते हुए ले गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह साढ़े दस बजे विदिशा रोड पर बायो कोल फैक्ट्री के सामने हुआ। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने यात्रियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो में 6 लोग बैठे हुए थे। जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतको की पहचान हबीब (55) निवासी ग्राम झिकरिया तहसील बैरसिया, पवन जाटव (26) निवासी ग्राम रायपुरा जिला विदिशा, मोहन जाटव (38) निवासी ग्राम सुआखेड़ी जिला विदिशा के रुप में हुई है। हादसे में आटो बूरी तहर चकनाचूर हो गया था।

सूचना पाकर पहुची पुलिस ने आसपास के लोगो और दो जेसीबी की मदद से मृतको के शव और घायलों को बाहर निकाला, हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसकी हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को बैरसिया सरकारी अस्पताल के पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायलो को इलाज के लिये हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।

इस भीषण हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में तेज रफ्तार ट्रक मुसाफिरो से भरे सीएनजी ऑटो को पीछे से टक्कर मारकर उसे घसीटते हुए नजर आ रहा है। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए बैरसिया जिला अस्पताल भेजा है। मामला कायम कर पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है। पुलिस फरार चालक कि तलाश कर रही है।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago