विदेश

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान गिरफ्तार, कोर्टरूम में शीशे तोड़कर घुसे पाक रेंजर्स के जवान

लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व पीएम और पीटीआई के चीफ इमरान खान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने मंगलवार को कोर्ट से अरेस्ट कर लिया। इमरान खान की ये गिरफ्तारी एक भ्रष्ट्राचार के मामले में हुई है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से की गई है।पाकिस्तान की मीडिया के हवाले से बताया गया कि रेंजरों ने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए खिड़कियां तोड़ दीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इमरान खान साहब को मार रहे हैं: मुसर्रत चीमा

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के वकील फैसल चौधरी ने इसकी पुष्टि की। वहीं पीटीआई नेता मुसर्रत चीमा ने एक वीडियो मैसेज में कहा कि वे लोग इमरान खान साहब को मार रहे हैं। उन्होंने इमरान साहब के साथ कुछ कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, इमरान की गिरफ्तारी के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। कोर्ट के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। बताया यह भी जा रहा है कि इमरान खान के वकील और समर्थकों से मारपीट भी की गई है।

कोर्ट में सुनवाई

इमरान की गिरफ्तारी को लेकर इस्लामाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान चीफ जस्टिस ने पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि आज जो हुआ, वह अक्षम्य है। मैं इसकी तह तक जाऊंगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से मुंह नहीं फेर सकते। सब कुछ कानून के मुताबिक होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम किसी को भी नहीं बख्शेंगे। कोर्ट से आईजी ने कहा कि NAB के पास गिरफ्तारी का वारंट था। वारंट की कॉपी कोर्ट के सामने पेश कर दी गई है। इस पर इमरान के वकील ने कहा कि गिरफ्तारी पूरी तरह से गैर कानूनी है।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago