मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह में खिलाडी हुए सम्मानित

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने रवीन्द्र भवन भोपाल में मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह में वर्ष 2020 की खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर मध्यप्रदेश में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2022 के प्रतीक चिन्ह का अनावरण भी किया गया।

स्वागत उद्बोधन में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। हमारे बच्चे सभी खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर से भी मेडल ला रहे हैं। खिलाड़ियों को प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ सुविधाएँ देने की कोशिश की जा रही है। खिलाड़ी अपना लक्ष्य हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन करें। खेलो इंडिया गेम्स 30 जनवरी को मध्यप्रदेश में शुरू होंगे। खेल मंत्री ने  पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं। पुरस्कृत खिलाड़ियों में वर्ष 2020 का पुरस्कार निम्न है –

एकलव्य पुरस्कार
सुषमा वर्मा – केनोइंग-क्याकिंग
तुषिता सिंह -सॉफ्ट टेनिस
स्पर्श खरे – बुशु खेल
अर्जुन सिंह – घुड़सवारी
सुनील डाबर-एथलेटिक्स
गोरांशी शर्मा (दिव्यांग) -बेडमिंटन
राम मिलन यादव –  सेलिंग
अंकित शर्मा – फेंसिंग
अनुराधा अहिरवार -तीरंदाजी
पीति रजक -शूटिंग
शशांक पटेल -ताइक्वांडो
साधना सेंगर -हॉकी,
ध्रुव राज कुर्रे -पावर लिफ्टिंग

विक्रम पुरस्कार

विश्वजीत सिंह कुशवाह- कैनो स्लॉल्म
सुनिधि चौहान –  शूटिंग
निधि नन्हेर  -कराटे
परिधि जोशी -घुड़सवारी
मंजू बावेरिया -बॉक्सिंग
एकता यादव – सेलिंग
विवेक सागर प्रसाद-हॉकी
हर्षवर्धन तोमर – बास्केटबॉल
पूजा मालवीय -मलखम्भ
प्राची यादव (दिव्यांग) -केनोइन-कयाकिंग

 

विश्वामित्र पुरस्कार

वीरेन्द्र कुमार डवास – तैराकी /पैरा एथेलेटिक्स
तिजपाल सिंह सलारिया – तीरंदाजी,
डॉ. हबीब हसन – हॉकी


स्व. प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार

वैष्णवी कहार- मलखम्भ 


लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार

 अभय छजलानी – मध्यप्रदेश में खेलों के उत्थान के लिये 

Anand

Recent Posts

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

1 week ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 weeks ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 weeks ago

नोबल हॉस्पिटल के सहयोग से सीपीआर प्रशिक्षण व निःशुल्क मेडिकल चेकअप शिविर आयोजित

भोपाल ।  77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिसरोद स्थित फॉर्च्यून सौम्या संतोषा बागली रोड…

2 weeks ago

SPL-6 क्रिकेट टूर्नामेंट में ‘7 वंडर्स’ का दबदबा, फाइनल में पावर हीटर को हराकर बनी चैंपियन

भोपाल (अयोध्या नगर): राजधानी के अयोध्या नगर में खेल उत्साह और रोमांच के बीच SRCH…

2 weeks ago

फर्जी डॉक्टर बनकर बुजुर्ग एवं बीमार व्यक्तियों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का नर्मदापुरम पुलिस ने किया पर्दाफाश

भोपाल। थाना देहात पुलिस नर्मदापुरम ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर बुजुर्ग एवं बीमार…

1 month ago