धर्म/आस्था

Shirdi Sai Temple: 1 मई से बंद रहेगा शिरडी का साईं मंदिर

शिरडी। शिंदे सरकार ने शिर्डी के साईं बाबा मंदिर की सुरक्षा में CISF की तैनाती की है। इससे मंदिर प्रशासन नाराज है। उसका कहना है- मंदिर की सुरक्षा CISF के हाथ में आने से श्रद्धालुओं को परेशानी होगी।लिहाजा मंदिर प्रशासन और स्थानीय लोगों ने बुधवार को मीटिंग करके 1 मई से शहर को बेमियादी बंद करने का ऐलान किया है। बता दें कि 2018 में CISF ने शिर्डी एयरपोर्ट की सुरक्षा का भी जिम्मा संभाला था। साईं बाबा के मंदिर में हर दिन 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालु आध्यात्मिकता, सुंदरता और शांति के लिए आते हैं।

साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट करता है मंदिर का मैनेजमेंट

महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक छोटा सा शहर शिर्डी है, जहां साईं बाबा का प्रसिद्ध मंदिर है। इसका पूरा मैनेजमेंट श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट करता है। सरकार ने मंदिर की सुरक्षा के लिए CISF की तैनाती कर दी है।

ये तैनाती मेट्रो स्टेशन, एयरपोर्ट और मंदिर के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के लिए की गई है। ऐसे में मंदिर प्रशासन और ग्रामीण CISF की तैनाती से खुश नहीं हैं। हालांकि, मंदिर के एक पुजारी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया कि श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट का शहर बंद से कोई लेना-देना नहीं है।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

16 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago