फुटबॉल के महानतम खिलाड़ी ब्राजील के दिग्गज पेले ने 82 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। वे कोलोन कैंसर से पीडि़त थे। विश्व भर के फुटबॉल प्रेमियों में पेले की छवि एक आदर्श खिलाड़ी की रही है। ब्राजील को तीन बार विश्व कप जिताकर चैंपियन बनाने का श्रेय उन्हें जाता है। उनके करिश्माई खेल की बदौलत ही उन्हें ब्लैक पर्ल का तमगा दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दरअसल पूर्व फुटबॉलर की कीमोथेरेपी चल रही थई बावजूद कैंसर से नहीं लड़ पाए। कोलन से उनकी मृत्यु हो गई। अस्पताल में भर्ती होने के बाद पता चला कि उन्हें श्वसन संक्रमण है। पेले पिछले साल सितंबर से ही नियमित रूप सेअस्पताल में इलाज करवा रहे थे।
पेले की मौत से दुनिया भर में शोक की लहर दौड़ गई, ब्राजील की सरकार ने दिवंगत स्टार के लिए तीन दिनों के शोक की घोषणा की।ब्राजील के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा ने ट्विटर पर पेले को एक विस्तारित श्रद्धांजलि पोस्ट की, जिसमें लिखा था कि दिवंगत स्टार को एक्शन में देखकर उन्हें कैसा सौभाग्य मिला।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी –
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी पेले के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी
अर्जेंटीना के वर्ल्डकप विजेता लियोनेल मेसी ने अपने पोस्ट में पेले को अलविदा कहा।
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…
भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…
भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…
सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…
मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…