देश

विपक्षी सांसदों का निलंबन थमने का नाम नहीं ले रहा, एक दिन में 78 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड

नई दिल्ली। संसद की सूरक्षा में चूक मामले के बाद से विपक्षी सांसदों का निलंबन थमने का नाम नहीं ले रहा।आज लोकसभा और राज्यसभा से मिलाकर कुल 78 विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया। पहले लोकसभा के 33 सांसदों को निलंबित किया गया, उसके बाद राज्यसभा के भी 45 सांसदों को निलंबित कर दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

33 लोकसभा और 45 राज्यसभा के

संसद के शीतकालीन सत्र के 11वें दिन (18 दिसंबर) को दोनों सदनों से आज 78 सांसद सस्पेंड कर दिए गए। असल में संसद में सुरक्षा चूक के मसले पर लोकसभा में लगातार चौथे दिन हंगामा हुआ। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने 33 सांसदों को सस्पेंड कर दिया। इनमें नेता अधीर रंजन चौधरी समेत कांग्रेस के 11 सांसद, तृणमूल कांग्रेस के 9, डीएमके के 9 और 4 अन्य दलों के सांसद शामिल हैं।

इसके बाद राज्यसभा में भी हंगामा हुआ। इसके चलते सभापति जगदीप धनखड़ ने 45 विपक्षी सांसदों को पूरे सत्र के लिए (22 दिसंबर तक) निलंबित कर दिया।

अब तक कुल 92 विपक्षी सांसद हुए निलंबित

इससे पहले 14 दिसंबर को संसद की सूरक्षा में चूक के मुद्दे पर हंगामा करने के आरोप में लोकसभा से 13 और राज्यसभा से एक विपक्षी सांसद को निलंबित किया गया था।इस तरह से अब तक कुल निलंबित सांसदों की संख्या 92 पर पहुंच गई है।बता दें कि 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में हुई चूक के बाद से विपक्ष के हंगामे के कारण शीतकालीन सत्र की कार्यवाही बार-बार बाधित हो रही है।

क्यों किया गया विपक्षी सांसदों को निलंबित?

ये सभी विपक्षी सांसद लोकसभा की सुरक्षा में चूक पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे थे।इस मांग पर जोर देते हुए सांसदों ने संसद के अंदर विरोध-प्रदर्शन और हंगामा किया, जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें निलंबित कर दिया।14 सांसदों को छोड़ बाकी सभी 64 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित गया है।दोनों सदनों को आज के लिए स्थगित कर दिया गया है।

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कार्यवाही शुरू होते ही 15 मिनट की स्पीच दी। कहा कि घटना पर राजनीति होना दुर्भाग्यपूर्ण है। हंगामा बढ़ा तो सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित हो गई। बाद में यह 2 बजे और फिर कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। सांसदों के निलंबन के बाद लोकसभा कल (मंगलवार) तक के लिए स्थगित हो गई।

 

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago