भोपाल

सट्टे का पैसा चुकाने के लिए दोस्त को जहर देकर युवक ने सोने का कड़ा चुराया

भोपाल। टीटीनगर इलाके में सट्टे का पैसा चुकाने के लिए दोस्त को जहर देकर युवक ने सोने का कड़ा चुराया।  आरोपी ने दोस्त की ड्रिंक में जहर मिला दिया। शराब पीने के बाद बेहोश हो गया । थोड़ी देर कार से घुमाने फिराने के बाद उसे घर छोड़ दिया। जेब में रखे 10 हजार रूपए  भी निकाल लिए। घर पहुंचने पर युवक की हालत और बिगड़ गई तो  परिजनों ने बेसुध हालात में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डिस्चार्ज होने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

टीटी नगर पुलिस के अनुसार अनपूर्णा कॉम्पलेक्स के फ्लैट नंबर-607 में राहुल चतुर्वेदी निवास करता है। उसी के फ्लैट नंबर- 306 में शिवम सिंह परिहार भी रहता है। पिछले 10 वर्षों से दोनों की दोस्ती है। राहुल के घर शिवम का आना-जाना लगा रहता है। एक दिन जब शिवम ने राहुल के हाथ में सोने का कड़ा देखा तो उसकी फोटो खींच लिया। शिवम ने राहुल से कहा कि मुझे भी ऐसा ही कड़ा बनवाना है। बाद में शिवम ने फोटो दिखाकर हूबहू नकली कड़ा बनवा लिया।

26 मई को अपने जन्मदिन की पार्टी के बहाने विशाल ने राहुल को शराब पिलाई। शराब पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए। विशाल के दोस्तों ने उन्हें होश में लाया। बाद में दोनों अपने घर पहुंच गए। राहुल की घर पहुंचने जब तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसकी मां ने हजेला अस्पताल में एडमिट कराया। अस्पताल से ठीक होने बाद जब राहुल ने कड़ा पहना तो उसे कुछ बदला-बदला लगा।शक के आधार पर जब उन्होंने इसकी जांच करवाई तो वह नकली निकला। राहुल ने तुरंत टीटी नगर में शिकायत की। पुलिस जब शिवम के घर की तलाशी ली तो सोने के कड़े मिल गए। इस पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल लिया।

शिवम ने बताया कि उसने राहुल की शराब में जहर मिला दिया था। आरोपी शिवम ने पुलिस को बताया कि वह आईपीएल के मैच में पैसे लगाता था। इससे वह बहुत पैसा हार गया है। रुपए चुकाने के लिए आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

1 day ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago