Categories: विदेश

Turkey Earthquake : तुर्की व सीरिया में मृतकों की संख्या 15 हजार के पार, 40 हजार से अधिक घायल

तुर्की व सीरिया में भूकंप के कहर से मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हजार के पार हो गई और 40 हजार से अधिक लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों और बचाव दल द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सीरिया में कम से कम 3250 लोग मारे गए हैं और 2054 घायल हुए। मीडिया रिपोर्ट में बचावकर्मियों के हवाले से कहा गया है कि सीरिया में विपक्ष के कब्जे वाले क्षेत्र में कम से कम 1280 लोग मारे गए और 2600 से अधिक घायल हुए। सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 4.17 बजे तुर्की के दक्षिणी प्रांत कहारनमारस में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, इसके कुछ मिनट बाद देश के दक्षिणी प्रांत गजियांटेप में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया और कहारनमारस प्रांत में स्थानीय समयानुसार दोपहर 1.24 बजे 7.6 तीव्रता का भूकंप आया।

बचावकर्मी सोमवार को कड़ाके की ठंड के बीच तुर्की और सीरिया में आए घातक भूकंपों के केंद्र कहारनमारस में लोगों का लगातार रेस्क्यू करने में जुटे रहे। कई देश और वैश्विक सहायता एजेंसियां भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में बचाव दलों और राहत सामग्री की पेशकश कर रही हैं। चीन का 82 सदस्यीय बचाव दल एक चार्टर्ड विमान से 8 हजार किमी से अधिक की उड़ान भरने के बाद तुर्की में भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में बचाव प्रयासों में सहायता के लिए बुधवार को अदाना हवाई अड्डे पर पहुंचा। चीनी बचाव दल के उपप्रमुख वांग मो ने कहा कि आगमन पर टीम ऑडियो और वीडियो लाइफ डिटेक्टर, चिकित्सा उपकरण और रेस्क्यू कुत्तों को आपदा क्षेत्र में लाएगी और तुरंत खोज और बचाव कार्य शुरू करेगी।

भारतीय सेना ने संभाला मोर्चा, रेस्क्यू में जुटी एनडीआरएफ तुर्की और सीरिया में सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हजार 383 हो गई है। यहां काम कर रहे बचाव दलों और प्रशासन ने यह जानकारी दी। तुर्की और सीरिया में बचाव कार्य जारी है। भारतीय सेना और एनडीआरएफ की टीमों ने तुर्की में मोर्चा संभाला है। भारतीय सेना ने भूकंप प्रभावित इलाकों में फील्ड हॉस्पिटल बनाया है, जहां घायलों का लगातार इलाज जारी है। वहीं एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है। एनडीआरएफ की तीन टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में इमारतों के मलबों के नीचे लोगों की तलाश कर रही है।

आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण का हवाला देते हुए बताया कि विनाशकारी भूकंप के कारण तुर्की में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 12 हजार 391 तक पहुंच गई है। इसी तरह सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सीरिया में कम से कम 1262 लोग मारे गए और 2 हजार 285 लोग सरकारी कब्जे वाले क्षेत्रों में घायल हुए। मीडिया रिपोर्ट में बचावकर्मियों का हवाला देते हुए कहा गया है कि सीरिया में विपक्ष के कब्जे वाले क्षेत्र में कम से कम एक हजार 730 लोग मारे गए और 2 हजार 850 से अधिक घायल हुए।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 weeks ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 weeks ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 weeks ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

1 month ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

2 months ago