देश

चाइल्ड पोर्न देखना-डाउनलोड करना अपराध – सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली : चाइल्ड पोर्नोग्राफी (Child Pornography) यानि बच्चों के यौन संबंध से जुड़े अश्लील वीडियोज देखना या उन्हें डाउनलोड करना अपराध माना जाएगा। मोबाइल समेत किसी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट में भी अगर चाइल्ड पोर्न वीडियोज रखे जाते हैं तो भी अपराध मानकर कार्रवाई की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश को खारिज करते हुए यह अहम फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, चाइल्ड पोर्न देखने, डाउनलोड करने और मोबाइल में रखने वालों को अपराध के दायरे में लाकर उन पर POCSO एक्ट और आईटी कानून के तहत कार्रवाई होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट का आदेश पलटा

चाइल्ड पोर्नोग्राफी को लेकर सुप्रीम कोर्ट का यह बड़ा फैसला है। इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश को पलट दिया है। जिसमें यह कहा गया था कि, चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े कंटेंट को सिर्फ डाउनलोड करना या फिर देखना पॉक्सो एक्ट और आईटी क़ानून के तहत अपराध के दायरे में नहीं आता। मद्रास हाईकोर्ट ने कहा था कि, अपने फोन में चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियोज सिर्फ रखने भर से किसी को पॉक्सो कानून और IT कानून की धारा 67B के तहत आरोपी नहीं बनाया जा सकता।

मद्रास हाईकोर्ट ने इसी आधार पर अपने मोबाइल फोन में चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े कंटेंट रखने के आरोपी एक शख्श के खिलाफ चल रहे केस को रद्द कर दिया था. जिसके बाद बच्चों के अधिकार के लिए काम करने वाली कई संस्थाओं ने इस आदेश के खिलाफ SC का रुख किया। जहां अब सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश को रद्द करते हुए कहा यह साफ कर दिया कि चाइल्ड पोर्न देखना-डाउनलोड करना या फिर चाइल्ड पोर्न को किसी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट में रखना अपराध है।

भले ही चाइल्ड पोर्न के वीडियोज शेयर न किए जायें तो भी वह अपराधी

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, अगर कोई शख्स चाइल्ड पोर्न के वीडियोज देखता और उन्हें डाउनलोड करता है, लेकिन वह उन्हें किसी और के पास शेयर या पब्लिश नहीं करता, तो भी वह अपराधी ही माना जाएगा। क्योंकि उसने चाइल्ड पोर्न के वीडियोज अपने पास रखे हैं और यह एक बड़ा अपराध है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के फैसले का मतलब है कि अगर कभी ग़लती से आपने बच्चों के यौन संबंध से जुड़े वीडियोज डाउनलोड कर लिए तो सबसे पहले उन्हें फटाफट डिलीट करिए तुंरत पुलिस को इस बारे में रिपोर्ट कीजिए।

अगर आप वीडियोज को डिलीट नहीं कर रहे हैं तो ये माना जाएगा कि आपका मकसद इसे आगे भेजने का है (भले ही आप वास्तव में ऐसा न करें)। ये अपराध की कैटेगरी में ही आएगा। सुप्रीम कोर्ट ने POCSO के सेक्शन 15(1) की व्याख्या इस तरह से की है।

सुप्रीम कोर्ट का ‘चाइल्ड पोर्नोग्राफी’ पर सभी अदलतों को निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने ‘चाइल्ड पोर्नोग्राफी’ और इसके कानूनी परिणामों के मुद्दे पर कुछ दिशा-निर्देश तय किए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सभी अदालतों को “चाइल्ड पोर्नोग्राफ़ी” शब्द का इस्तेमाल न करने का निर्देश दिया है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को सुझाव दिया कि वह POCSO अधिनियम में संशोधन करते हुए एक कानून लाए, जिसमें ‘चाइल्ड पोर्नोग्राफी’ शब्द को “बाल यौन शोषण और अपमानजनक सामग्री” से बदला जाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संशोधन के लागू होने तक केंद्र सरकार इस संबंध में अध्यादेश ला सकती है।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

18 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago