जंतर-मंतर बना भारतीय कुश्ती संघ #MeToo का अखाड़ा , सरकार की ओर से पहुंची बबीता फोगाट

गुरुवार को लगातार दूसरे दिन करीब 200 भारतीय पहलवान भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष के खिलाफ दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने पर बैठे है। उन्होंने कई एथलीटों का यौन उत्पीड़न करने वाले महासंघ प्रमुख और कई कोचों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।रेसलर विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया के साथ करीब दर्जनभर पहलवानों ने बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया तो आज भी बड़े प्रदर्शन की तैयारी है। रेसलर्स ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया, जिसके बाद अब खेल मंत्रालय ने एक्शन लेते हुए 72 घंटे के भीतर कुश्ती महासंघ से आरोपों पर जवाब मांगा है। बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक लगभग 200 रेसलर्स पहुंचे है।

एक सुर में फेडरेशन के ऊपर गंभीर आरोप?

कुश्ती फेडरेशन के खिलाफ इनका गुस्सा भड़क उठा है, दुनियाभर को भारत की पहचान करने वाले आने वाले रेसलर अपनी मान-मर्यादा और हक के लिए धरने पर बैठ गए हैं। दिल्ली के जंतर मंतर पर अपनी मांगों को लेकर प्रोटेस्ट करने पहुंचे ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं ने एक सुर में फेडरेशन के ऊपर गंभीर आरोप लगाए। खिलाड़ियों के हक के लिए धरने पर बैठे रेसलर्स ने कई सारे आरोप लगाए। विनेश फोगाट ने आरोप लगाया कि नेशनल कैम्प्स में वुमन रेसलर्स का प्रेसिडेंट बृजभूषण शरण सिंह और कोच यौन शोषण करते हैं। साथ ही रेसलर्स का मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया और कहा कि शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं होती। जान से मारने की धमकी भी दी गई। वहीं बजरंग पूनिया ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया पर पहलवानों के हितों को ध्यान में नहीं रखने का आरोप लगाया। धरना दे रहे खिलाड़ियों ने फेडरेशन के प्रेसिडेंट के इस्तीफे के साथ ही पूरे फेडरेशन को बदलने की मांग की।

एक्शन में आया खेल मंत्रालय

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रौशन करने वाले इन खिलाड़ियों ने जब कुश्ती संघ पर इतने संगीन आरोप लगाए तो भी खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ से 72 घंटे के अंदर मामले पर अपना जवाब देने का आदेश जारी दिया। खेल मंत्रालय ने कहा कि अगर कुश्ती संघ 72 घंटे में जवाब देता है, तो मंत्रालय कानून फेडरेशन के खिलाफ कार्रवाई शुरू करेगा। इसके साथ ही खेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए लखनऊ में होने वाले महिला राष्ट्रीय कुश्ती ट्रेनिंग कैंप को रद्द कर दिया।

सरकार की ओर से पहुंची बबीता फोगाट

वहीं इस बीच सरकार की ओर से पहलवान और बीजेपी नेता बबीता फोगाट बातचीत के लिए आई हैं। धरनास्थल पर पहंचकर बबीता ने कहा कि सरकार ने कुश्ती संघ से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि कुश्ती संघ को 72 घंटों में जवाब देना है। बबीता ने कहा कि सभी परिवार मेरे लिए परिवार के समान हैं। सरकार पहलवानों के साथ है। इतने संगीन आरोप ऐसे नहीं लगाए जाते। बबीता ने कहा कि मेरी कोशिश है कि सरकार आज ही हल निकले।

 उत्पीड़न की बात सही निकली तो फांसी पर लटक जाउंगा – ब्रजभूषण शरण सिंह

जंतर-मंतर पर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ रेसलर्स ने आवाज बुलंद की तो सोशल मीडिया पर भी बॉयकाट WFI को लेकर कई सारे ट्वीट्स आने लगे। इधर खिलाड़ियों के आरोपों पर भाजपा सांसद और डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा, “यौन उत्पीड़न के सभी आरोप झूठे हैं, और अगर वे सही पाए गए तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। मैंने बजरंग पुनिया सहित कई पहलवानों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।” उन्होनें अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताते हुए इन प्रोटेस्ट के पीछे किसी बड़े उद्योगपति का हाथ बताया।

दिल्ली महिला आयोग ने भी जारी किया नोटिस

कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष की सफाई के बाद भी खिलाड़ी प्रेसिडेंट समेत WFI की पूरी टीम को बदलने की मांग पर अड़े हुए हैं। बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट सबने एक सुर में कहा कि वो प्रधानमंत्री और होम मिनिस्टर से मिलकर उनके सामने ही अपनी बात रखेंगे और उन्हें सबूत भी पेश करेंगे। वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी धरने पर बैठे खिलाड़ियों से मिली और उन्होंने खेल मंत्रालय और दिल्ली पुलिस को नोटिस दिया है। स्वाती मालिवाल ने WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा- यह बड़े शर्म की बात है कि हमारे देश के लिए मेडल लाने वाली शेरनियां सड़क पर धरने पर बैठी हैं।

Anand

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 days ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

3 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago