सेक्स नहीं कर पाने के लिए युवक ने सरकार पर ठोका 10 हजार करोड़ का दावा

मध्य प्रदेश के रतलाम में एक अनोखा मामला सामने आया है जिसमे एक आदिवासी युवक ने सरकार पर 10006 करोड़ से ज्यादा का दावा ठोका है। इसमें से 10 हजार करोड़ रुपये का हरजाना उसने सेक्स का आनंद नहीं ले पाने के लिए मांगा है। युवक का आरोप है कि बेगुनाह होने के बावजूद जेल की प्रताड़ना सहनी पड़ी। युवक को गैंगरेप के एक मामले में जेल हुई थी। बाद में उसे आरोपों से बरी कर दिया गया था। युवक का कहना है कि जेल में रहने के चलते वह सेक्स नहीं कर पाया। इसके लिए उसे सरकार से हरजाना मिलना चाहिए।

परिवार के पास पैसे भी नहीं कि अंडरगारमेंट्स खरीद सके-

35 वर्षीय युवक ने आरोप लगाया है कि गलत आरोप में जेल जाने के चलते उसकी दुनिया पूरी तरह बदल गई। उसे बीवी-बच्चों और बूढ़ी मां को कमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उसके परिवार के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि अंडरगारमेंट्स खरीद सके। जेल में बिना कपड़ों के उसे सर्दी और गर्मी का सामना करना पड़ा। 666 दिन जेल में रहने के बाद अक्टूबर, 2022 में युवक आरोपों से बरी हुआ था। कांतिलाल भील उर्फ कंतू का दावा है कि सेक्स का आनंद मनुष्य को भगवान का गिफ्ट है। गलत आरोप के चलते जेल में रहने के कारण वह इसका आनंद नहीं ले पाया।

पुलिस ने जबरदस्ती झूठे केस में फंसाया –

कांतिलाल ने बताया कि वह पांच साल से परेशान है। तीन साल तक पुलिस परेशान करती रही। इसके बाद दो साल जेल में रहा। बिना अपराध के दो साल तक जेल की प्रताड़ना सहनी पड़ी। परिवार सड़क पर आ गया। अब वह बच्चों के लिए खाने-पीने का इंतजाम नहीं कर पा रहा है। पुलिस ने उसे जबरदस्ती झूठे केस में फंसा दिया।

राज्य सरकार की वजह से उसका जीवन बर्बाद –

कांतिलाल के वकील विजय सिंह यादव ने बताया कि मानव जीवन का कोई मूल्य तय नहीं किया जा सकता है। पुलिस और राज्य सरकार की वजह से उसका जीवन बर्बाद हो गया। उसे बेगुनाह होने के बावजूद 2 साल तक जेल की प्रताड़ना सहनी पड़ी। इसलिए उसने राज्य शासन और पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध क्षतिपूर्ति का दावा जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया है। पीड़ित के परिवार में बुजुर्ग मां मीरा, पत्नी लीला और 3 बच्चे हैं। सभी के पालन पोषण की जिम्मेदारी उसी पर है। परिवार भुखमरी की स्थिति में आ गया। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई छूट गई। अब, समाज में वापस जाने के लिए और रोजगार के लिए उसे मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी वजह से दावा लगाया गया है।

Anand

Recent Posts

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

1 week ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 weeks ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 weeks ago

नोबल हॉस्पिटल के सहयोग से सीपीआर प्रशिक्षण व निःशुल्क मेडिकल चेकअप शिविर आयोजित

भोपाल ।  77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मिसरोद स्थित फॉर्च्यून सौम्या संतोषा बागली रोड…

2 weeks ago

SPL-6 क्रिकेट टूर्नामेंट में ‘7 वंडर्स’ का दबदबा, फाइनल में पावर हीटर को हराकर बनी चैंपियन

भोपाल (अयोध्या नगर): राजधानी के अयोध्या नगर में खेल उत्साह और रोमांच के बीच SRCH…

2 weeks ago

फर्जी डॉक्टर बनकर बुजुर्ग एवं बीमार व्यक्तियों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का नर्मदापुरम पुलिस ने किया पर्दाफाश

भोपाल। थाना देहात पुलिस नर्मदापुरम ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर बुजुर्ग एवं बीमार…

1 month ago