नई दिल्ली। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन हैदराबाद में अपनी फिल्म ‘प्रोजेक्ट-K’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। बिग बी ने अपने ब्लॉग के जरिए चोटों की जानकारी दी। उन्हें पसली में चोट लग गई है। अमिताभ बच्चन अभी डॉक्टर्स को निगरानी में है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हैदराबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज हुआ है, जहां उनका सीटी स्कैन हुआ है। डॉक्टर्स ने जांच करने के बाद उन्हें घर भेजा है और आराम करने की सलाह दी है। वहीं हादसे के बाद शूटिंग रद्द कर दी गई है। ये भी सामने आया है की उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है, जिसके लिए उन्हें दवाइयां दी गई है। बता दें कि’प्रोजेक्ट के’ का निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं। यह एक एक्शन फिल्म है। इस फिल्म में अमिताभ के अलावा प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी अहम किरदार में हैं। यह फिल्म 12 जनवरी 2024 को रिलीज होने वाली है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस हादसे के बारे में खुद अमिताभ बच्चन ने जानकारी दी है। अमिताभ अभी मुंबई में अपने घर पर आराम कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन प्रभास की फिल्म “प्रोजेक्ट ए’ की शूटिंग कर रहे थे। एक एक्शन सीन के दौरान उनकी पसलियों में चोट आर्ई है। हैदराबाद में चेकअप के बाद अमिताभ को मुंबई भेजा गया।
अमिताभ ने लिखा- जलसा पर फैंस से नहीं मिल पाऊंगा
अमिताभ ने लिखा हैदराबाद में ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लगी। यह हादसा एक एक्शन शॉट के समय हुआ। उनकी पसली में चोट आई है। एक्टर ने लिखा, ‘रिब केज में मांसपेशी फट गई है। शूटिंग को रद्द कर दिया गया है। पट्टी बांधी गई है और इलाज किया जा रहा है।
अमिताभ ने लिखा, काफी ज्यादा दर्द हो रहा है। हिलने-डुलने में तकलीफ हो रही है। सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। इस दर्द के लिए मुझे कुछ दवाएं दी गई हैं। ठीक होने में अभी कुछ हफ्ते लगेंगे। जब तक मैं ठीक नहीं हो जाता, तब तक के लिए सारा कामकाज बंद कर दिया गया है। मैं जलसा में आराम कर रहा हूं। जरूरी चीजों के लिए ही थोड़ा बहुत चलूंगा।
उन्होंने लिखा, मेरे लिए यह कहना काफी मुश्किल है पर मैं जलसा के गेट पर अपने चाहने वालों से नहीं मिल पाऊंगा तो वो ना आएं। आप उन लोगों को भी यह बात बता दें, जो जलसा आने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा बाकी सब ठीक है।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…