उत्तरी सिक्किम के जेमा में आज सेना के ट्रक का एक्सीडेंट (Accident) हो गया है। जिसमे १६ जवानों के शहीद एयर 4 जवान घायल हो गए हैं। भारतीय सेना (Indian Army) ने बयान में कहा कि 23 दिसंबर 2022 को जेमा, उत्तरी सिक्किम में सेना के एक ट्रक का एक्सीडेंट हो गया। इस दुखद सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के 16 वीरों ने अपनी जान गंवाई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सेना ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था। जेमा के रास्ते में, वाहन एक तीव्र मोड़ पर स्लिप होकर नीचे खाई में गिर गया। हादसे के बाद एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला गया।
3 जेसीओ समेत 16 जवान शहीद
भारतीय सेना ने कहा कि दुर्भाग्य से, तीन जूनियर कमीशंड अधिकारी और 13 सैनिक ने दुर्घटना में शहीद हो गए। इस दुख की घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। इन दिनों उत्तरी सिक्किम का यह इलाका पूरा बर्फ से ढका होने के कारण बेहद ही खतरनाक इलाका है। ये इलाका इन दिनों पूरा बर्फ से ढका होता है।
भारतीय सेना के मृत जवानों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुर्घटना में जवानों की मौत पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट किया, ”उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना के कारण भारतीय सेना के जवानों की मौच से गहरा दुख हुआ। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है।”
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गहन शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिक्किम में सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों के शहीद होने के पीड़ादायक समाचार पर गहन शोक व्यक्त किया है। सीएम श्री चौहान ने ईश्वर से सभी घायलों की कुशलता तथा दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…