ग्वालियर

MP Nursing परीक्षा पर रोक बरकरार, हाईकोर्ट ने कहा- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं

MP Nursing Exam 2023: एमपी हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने नर्सिंग परीक्षाओं पर लगी रोक को बरकरार रखा है । MP Nursing Exam 2023 मामले को लेकर कुछ नर्सिंग कॉलेजों ने रोक हटाने की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने बच्चों के भविष्य से जुड़े होने के चलते रोक लगाने से इंकार कर दिया है।  हाईकोर्ट ने कहा कि इस मामले पर की सुनवाई अगले हप्ते होगी। मध्य प्रदेश में 28 फरवरी 2023 से नर्सिंग परीक्षाएं शुरू होने वाली थी, लेकिन परीक्षाओं के ठीक 24 घंटे पहले हाईकोर्ट ने परीक्षा पर रोक लगा दी। ग्वालियर हाईकोर्ट की खंडपीठ में अब इस मामले की सुनवाई अगले हफ्ते करने को कहा है। रोक हटाने की मांग Gwalior हाईकोर्ट की डबल बेंच में सुनवाई के दौरान सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों के संचालकों ने छात्रों के भविष्य का हवाला देते हुए परीक्षा पर लगी रोक हटाने की गुजारिश की।  उन्होंने कहा था कि अगर परीक्षा नहीं हुई तो कई छात्रों का भविष्य अंधेरे में पड़ जाएगा।

गौरतलब है कि मप्र में 28 फरवरी से नर्सिंग परीक्षाएं शुरू होने वाली थी लेकिन परीक्षाओं से ठीक 24 घंटे पहले हाईकोर्ट ने इन परीक्षा पर रोक लगा दी। कोर्ट ने यह रोक एक जनहित याचिका पर सुनवाई करने के बाद लगाई थी। दरअसल याचिका में नर्सिंग कॉलेजों को गलत तरीके से मान्यता देने  का आरोप लगाया गया था। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया था कि नर्सिंग कॉलेजों में पुराने शिक्षण सत्र की मान्यता गलत तरीके से दी गई है। इसके बाद कोर्ट ने Bsc नर्सिंग, Bsc पोस्ट बेसिक, Msc नर्सिंग की परीक्षा पर रोक लगा दी थी।

शासन और कॉलेजों ने रोक हटाने लगाई थी गुजार

कोर्ट के इस फैसले के बाद शासन और कुछ नर्सिंग कॉलेजों ने छात्रों के भविष्य का हवाला देकर उच्च न्यायालय से नर्सिंग परीक्षाओं पर रोक हटाने के लिए गुहार लगाई थी लेकिन हाईकोर्ट ने पूरी तरह इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा है कि कॉलेजों ने साल 2019 से 2021 की संबद्धता जुलाई 2022 में ली थी, जो गलत है। साथ ही 2023 के नोटिफिकेशन पर पुराने सत्र के छात्रों को अनुमति नहीं दी जा सकती है। याचिकाकर्ता वकील दिलीप ने बताया है कि आज शासन और कुछ नर्सिंग कॉलेजों द्वारा नर्सिंग परीक्षाओं पर लगाई गई रोक को हटाने की मांग की थी लेकिन माननीय उच्च न्यायालय ने कहा कि बच्चों के भविष्य का सवाल है ऐसे में परीक्षाओं पर लगी रोक को नहीं हटाया सकता। अब इस मामले को लेकर अगले सप्ताह सुनवाई होनी है।

ग्वालियर-चलंब में कागजों में चल रहे नर्सिंग कॉलेज

मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल अंचल में लगातार नर्सिंग कॉलेजों का मामला ठंडा नहीं हो रहा है क्योंकि ग्वालियर चंबल अंचल में अधिकतर ऐसी कॉलेज में है जो सिर्फ कागजों तक सीमित है साथ ही इन कॉलेजों में न तो शिक्षक है और ना ही इनकी बिल्डिंग है। यह कॉलेज संचालक देश के अलग-अलग राज्यों से छात्रों को गुमराह करने के बाद यहां पर एडमिशन कर पैसे लेकर उन्हें कोर्स कराने की गारंटी देते हैं। यही कारण है कि जब यह मामला न्यायालय में पहुंचा तो उसके बाद नर्सिंग कॉलेज घोटालों की एक के बाद एक परतें खुलती चली गई।

nobleexpress

Recent Posts

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

18 hours ago

भोपाल के बंसल अस्पताल ने रचा इतिहास: 500 से अधिक सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे

भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…

2 weeks ago

मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ में पहली बार उन्नत रियोलिटिक थ्रोम्बेक्टॉमी की 24×7 सुविधा शुरू, बिना बड़ी सर्जरी हटेगा खून का थक्का

भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…

1 month ago

नोबल हॉस्पिटल में आज दो बड़े नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर — BMD और कैंसर परामर्श

भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…

2 months ago

Ajit Pawar Plane Crash: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार, बारामती में विमान हादसे में दुखद निधन

पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…

2 months ago

UFBU Bank Strike: 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भोपाल में गरजा बैंककर्मी, देशभर में कामकाज ठप

भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…

2 months ago