तुर्की में भीषण तबाही के बीच एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। मंगलवार सुबह आए झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 मापी गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे की वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को भी भूकंप का बड़ा झटका तुर्की में महसूस किया गया है। वेबसाइट के अनुसार, यह झटका सुबह करीब पौने नौ बजे दर्ज किया गया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.5 रही। बीते दिन ही शक्तिशाली भूकंप तुर्की और सीरिया में भयंकर तबाही मचा चुका है। सोमवार को सबसे पहले 7.8 तीव्रता का भूकंप आया जिसके बाद फिर भूकंप के दो और तेज झटके आए, जिनकी तीव्रता क्रमशः 7.6 और 6.0 थी । भूकंप में मरने वाले लोगों का कुल आंकड़ा बढ़कर 4300 के पार पहुंच गया है। वहीं सीरिया में भूकंप से हुई तबाही से अभी तक 1444 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। भूगर्भ वैज्ञानिकों का कहना है कि बड़े भूकंप के झटकों के बाद भी तुर्की और सीरिया के सीमाई इलाके में करीब 100 भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…
भोपाल। राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…
भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…
भोपाल: राजधानी भोपाल में 'हाउसिंग फॉर ऑल' (HFA) योजना के तहत अपना आशियाना खरीदने का…
नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…