वीडियोकॉन ग्रुप के प्रमुख वेणुगोपाल धूत को आज सीबीआई (CBI) ने गिरफ्तार कर लिया। धूत को आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) से जुड़े मनी लॉन्डरिंग और लोन फ्रॉड केस में गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई पिछले हफ्ते से इसी मामले में ICICI बैंक की पूर्व सीईओ और एमडी चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को भी गिफ्तार कर चुकी है, जिन्हें अदालत ने तीन दिन के लिए सीबीआई की रिमांड में सौंपा था, जो आज यानी 26 दिसंबर को खत्म हो रही है.
सीबीआई से जुड़े सूत्रों के अनुसार 71 वर्षीय धूत को सोमवार को मुंबई से गिरफ्तार किया गया। उनकी गिरफ्तारी आईसीआईसीआई बैंक की तत्कालीन सीईओ व एमडी चंदा कोचर और उनके पति की गिरफ्तारी के तीन दिनों के बाद की गई है।
9 लाख रुपये में ट्रांसफर किए शेयर
वीडियोकॉन ग्रुप के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत और दीपक कोचर के पति साथ में बिजनेस करते हैं। चंदा कोचर और दीपक कोचर पर आरोप लगा कि वेणुगोपाल धूत ने दीपक कोचर की सह स्वामित्व वाली कंपनी के जरिये लोन का एक बड़ा हिस्सा ट्रांसफर किया था। लगभग 94.99 प्रतिशत की होल्डिंग वाले बड़े शेयर्स महज 9 लाख रुपये में ट्रांसफर किए गए।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…