वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन की एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि भारत कई क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा विकसित हो रहा है। साथ ही उन्होंने ‘कोएलिशन फॉर डिजास्टर रेजिलिएंट इन्फ्रास्ट्रक्चर’ (CDRI) के प्रस्ताव में भारत की नेतृत्वकारी भूमिका की सराहना की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दुनिया भर में आपदा की स्थिति से निपटने में भारत की सतत प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए ‘यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट’ (USAIDI) की प्रशासक सामंथा पावर ने कहा कि यह देश का नेतृत्व ही था जिसने सीडीआरआई को इस दृढ़ विश्वास से तैयार करने में मदद की कि आपदा से निपटने के प्रयास तभी सफल होंगे जब केवल सरकार द्वारा नहीं बल्कि सभी के द्वारा इसमें योगदान दिया जाए।
‘कोएलिशन फॉर डिजास्टर रेजिलिएंट इन्फ्रास्ट्रक्चर’ (सीडीआरआई) की शासन मंडल की बैठक में पावर ने कहा, ‘‘ जैसा कि हम सभी जानते हैं, यह भारत सरकार का नेतृत्व था जिसने इस गठबंधन को बनाने में मदद की इस दृढ़ विश्वास से कि आपदा से निपटने के प्रयास तभी सफल होंगे जब न केवल सरकारों द्वारा बल्कि सभी द्वारा इसे संचालित किया जाए।’’
उन्होंने कहा कि यूएसएआईडी समुदाय के लचीलेपन को एक वैश्विक लड़ाई बनाने के लिए और अधिक भागीदारों को शामिल करना जारी रखेगा।
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान ग्राम अंबोदिया…
भोपाल: पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है…
भोपाल। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विराट माँ…
सैन फ्रांसिस्को। ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के AI एजेंटों से जुड़ी अनधिकृत गतिविधियों का…
मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और…
नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…