धार । मध्यप्रदेश के धार जिले में एक ट्राले (एक भारी वाहन) ने शनिवार को डिवाइडर पार कर दूसरी ओर से आ रहे दो ट्रकों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों वाहनों में आग लग जाने से इनमें सवार दो लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर इंदौर-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर गणपति घाट पर हुई।उन्होंने कहा कि इंदौर से मुंबई की ओर जा रहे ट्राले के ब्रेक फेल होने के कारण वह डिवाइडर पार कर दूसरी लाइन में घुस गया और उसने दो ट्रकों को टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों वाहनों में आग लग गई, जिससे ट्राले के चालक मनोज रावत (25) एवं क्लीनर प्रहलाद रावत (23) की जिंदा जलने से मौत हो गई।पाटीदार ने बताया कि इस हादसे में ट्रकों में सवार तीन लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…
भोपाल (मध्य प्रदेश): चिकित्सा के क्षेत्र में राजधानी भोपाल के बंसल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने…
भोपाल। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल,…
भोपाल । मिसरोद स्थित नोबल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में आज आमजन के लिए दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य…
पुणे/बारामती: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बेहद स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई है। राज्य…
भोपाल: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बैंकिंग सेक्टर में आज…