Pravasi Bhartiya Sammelan 2023 Indore के विशिष्ट अतिथि सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी पहुंचे भारत

इंदौर में कल से आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के  विशिष्ट अतिथि  सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी शनिवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंच गए है । चंद्रिकाप्रसाद संतोखी, 7 दिवसीय भारत दौरे पर  हैं।  वह मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस (PBD ) सम्मेलन 2023 में विशिष्ट अतिथि हैं ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक मीडिया एडवाइजरी में कहा था कि गुजरात के जामनगर के दौरे के बाद वह इंदौर जाएंगे। संतोखी नौ जनवरी को इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2023 के उद्घाटन सत्र में भाग लेंगे। साथ ही वह प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2023 को संबोधित करेंगे। इसके अलावा, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करेंगे। चंद्रिकाप्रसाद संतोखी 10 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक, संतोखी समापन सत्र और प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार समारोह में भाग लेंगे। वह 11 जनवरी को इंदौर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। 12 जनवरी को वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए अहमदाबाद जाएंगे। वह 13 जनवरी को नई दिल्ली लौटेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वह 14 जनवरी को भारत से रवाना होंगे।

8-10 जनवरी तक इंदौर में आयोजित  प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन
प्रवासी भारतीय दिवस दूसरे देशों में बसे प्रवासी भारतीयों के साथ जुड़ने और उन्हें एक दूसरे के साथ बातचीत करने में सक्षम बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।  17वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन मध्य प्रदेश सरकार के साथ साझेदारी में 08-10 जनवरी 2023 तक इंदौर में आयोजित किया जा रहा है। इस पीबीडी सम्‍मेलन का विषय है “प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति में विश्वसनीय भागीदार”। लगभग 70 विभिन्न देशों के 3,500 से अधिक प्रवासी सदस्यों ने पीबीडी सम्मेलन के लिए पंजीकरण कराया है।


प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के अंतिम दिन तीन देशों के राष्ट्रपति एक साथ होंगे  मौजूद

आयोजन के अंतिम दिन तीन देशों के राष्ट्रपति एक साथ इंदौर में मौजूद रहेंगे। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी और गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली भी अतिथि के रूप में यहां रहेंगे। भारत की राष्ट्रपति दोनों राष्ट्राध्यक्षों के साथ अलग-अलग मुलाकात करेंगी।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago