Categories: भोपाल

भोपाल रेल मण्डल से माल परिवहन का एक और रिकॉर्ड दर्ज

भोपाल ।  जेबीटीएस साइडिंग बीना से पहली बार फ्लाई ऐस का एक रेक अल्ट्राटेक सीमेंट साइडिंग शम्भूपुरा भेजा गया। भोपाल मण्डल द्वारा रेलवे के जरिये ज्यादा से ज्यादा माल लदान को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों से संपर्क साध कर उन्हें इस ओर आकर्षित करने के लिए निरन्तर प्रयास किया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप माल लदान से जुड़े व्यापारी अपने माल को रेलवे के जरिये परिवहन करने में रुचि ले रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी कड़ी में दिनांक 21.12.2022 को मण्डल के जेबीटीएस साइडिंग, बीना से पहली बार मालगाड़ी के 58 डिब्बों (वैगन) के एक रेक में 4033 टन फ्लाई ऐस लोड कर अल्ट्राटेक सीमेंट साइडिंग शंभूपुरा भेजा गया। इससे रेलवे को रुपये 18.00 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ। भोपाल मण्डल के जेबीटीएस साइडिंग से फ्लाई ऐस के परिवहन का यह पहला रेक है। यहाँ से पार्टी द्वारा इसी प्रकार 10 इंडेंट प्रतिमाह लगाने का आश्वाशन दिया गया है। जिससे प्रतिमाह लगभग रुपये 2.00 करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा।

मण्डल रेल प्रबंधक श्री सौरभ बंदोपाध्याय ने भोपाल मण्डल के बिजनेस डेवलपमेन्ट यूनिट को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
विदित हो कि रेलवे के जरिये माल परिवहन के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा लागू की गई आकर्षक प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी माल परिवहन से जुड़े सभी व्यापारियों को दी जा रही है और प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ उठाते हुए उन्हें अधिक से अधिक माल रेलवे के जरिये परिवहन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago