Categories: बिजनेस

कोयला खदान नीलामी के लिए बोली लगाने की अंतिम तिथि 13 जनवरी, 2023 तक बढ़ाई

नई दिल्ली।  कोयला मंत्रालय ने वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 5वें दौर के दूसरे प्रयास के साथ-साथ वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी का 6वां दौर 03 नवंबर, 2022 को शुरू किया है। ऑनलाइन और ऑफलाइन बोलियां दाखिल करने की अंतिम ति‍थि‍ 30 दिसंबर, 2022 थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंत्रालय ने हाल ही में मुंबई, बेंगलुरू और इंदौर में निवेशक सम्मेलनों का आयोजन किया है, जिन्‍हें व्‍यापक समर्थन मिला है। सम्मेलनों के दौरान बोली लगाने की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए कई अनुरोध प्राप्त हुए और इसके साथ ही कोयला मंत्रालय के नामित प्राधिकरण कार्यालय में लिखित रूप में भी अनुरोध प्राप्त हुए। संभावित बोलीदाताओं की ओर से इस तरह के अनुरोधों पर गौर करते हुए मंत्रालय ने बोली लगाने की अंतिम तिथि 13 जनवरी, 2023 तक बढ़ा दी है।

संशोधित नीलामी कार्यक्रम को एमएसटीसी के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है और संभावित बोलीदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे बोली दाखिल करने के संशोधित कार्यक्रम में उल्‍लेख की गई समयसीमा का पालन करें।

nobleexpress

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago