Categories: बिजनेस

गुंजन पाटीदार के इस्तीफे के बाद जोमैटो के शेयर लुढ़के

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो लिमिटेड ने कहा कि उसके सह-संस्थापक और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी गुंजन पाटीदार ने भी सोमवार को पद से इस्तीफा दे दिया है। उसके बाद जोमैटो के शेयर 4 % लुढ़के।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पाटीदार ने जोमैटो के उन कर्मचारियों में से एक थे जिन्होंने कंपनी के लिए कोर टेक सिस्टम का किया निर्माण –

जोमैटो ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि पाटीदार जोमैटो के उन कुछ कर्मचारियों में से एक थे जिन्होंने कंपनी के लिए कोर टेक सिस्टम का निर्माण किया था।पिछले दस से अधिक वर्षों में उन्होंने एक शानदार तकनीकी नेतृत्व टीम का भी पोषण किया जो आगे चलकर तकनीकी कार्य का नेतृत्व करने में सक्षम है। जोमैटो के निर्माण में उनका योगदान अमूल्य रहा है।

एक वर्ष के दौरान शीर्ष पदधारकों ने दिया इस्तीफ़ा –

पिछले साल नवंबर में कंपनी के एक अन्य सह-संस्थापक मोहित गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया था। साढ़े चार साल पहले जोमैटो से जुड़ने वाले गुप्ता को 2020 में इसके फूड डिलीवरी बिजनेस के सीईओ के पद से बढ़ाकर को-फाउंडर बनाया गया था। पिछले एक वर्ष के दौरान कुछ शीर्ष पदधारकों ने अपना इस्तीफा दिया है। इनमें राहुल गंजू, जो नई पहल सेगमेंट के प्रमुख थे, सिद्धार्थ झावर, पूर्व उपाध्यक्ष और इंटरसिटी प्रमुख और सह-संस्थापक गौरव गुप्ता आदि शामिल हैं।

जोमैटो के शेयर 4% तक लुढ़के
जोमैटो के सह-संस्थापक और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी गुंजन पाटीदार के इस्तीफा देने के बाद बीएसई पर मंगलवार के इंट्रा डे ट्रेड में ऑनलाइन फूड डिलीवरी एग्रीगेटर ज़ोमैटो के शेयर 4% गिरकर 57.65 रुपये पर आ गए।

Anand

Recent Posts

भारत सरकार ने सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का किया परीक्षण: घबराने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली: हाल ही में देशभर के कई स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को एक "बेहद गंभीर चेतावनी"…

2 months ago

भोपाल के मेधावी विद्यार्थियों से मिले मंत्री विश्वास सारंग उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

भोपाल।  राजधानी भोपाल में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए रोज़…

2 months ago

गर्भावस्था केवल शारीरिक बदलाव नहीं, भावनाओं की भी एक नई यात्रा है: नोबल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘गर्भ संस्कार’ सत्र आयोजित

भोपाल। शहर के नोबल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा “गर्भ संस्कार : नोबल पहल” के अंतर्गत…

2 months ago

मिडिल ईस्ट संकट: क्या बंद हो जाएंगे Google, WhatsApp और Gmail? जानें भारत पर इसका असर

नई दिल्ली/दुबई: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब केवल ज़मीनी जंग तक…

3 months ago

रूस ने क्यों लगाया 1 अप्रैल से गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन?

रूस के उप-प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक के अनुसार, मध्य-पूर्व (Middle East) में जारी युद्ध की वजह…

3 months ago